बलूचिस्तान में चार आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 15 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने चार आतंकवादियों को मार गिराया है।
आतंकवाद विरोधी अभियान विभाग ने बुधवार को मीडिया को बताया कि सीटीडी के जवानों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित बलूचिस्तान प्रांत के चमन जिले में चलाये अभियान में एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े आतंकवादियों को मार गिराया है।अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान जब सीटीडी के जवानों ने आतंकवादियों से हथियार डालने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। विस्फोटक वाली जैकेट पहने एक आतंकवादी को सुरक्षा अधिकारी ने गोली मार ढेर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि अभियान एक गिरफ्तार किये गये आतंकवादी की सूचना पर यह अभियान चलाया था और अभियान में मारे गए आतंकवादी मई में बलूचिस्तान में फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर हुए हमले में शामिल थे।
उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।इससे पहले शनिवार को देश के पंजाब प्रांत में अलग-अलग खुफिया-आधारित अभियानों में एक प्रतिबंधित संगठन के नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था।
अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे
वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …







