सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले न्यायमूर्ति जोसेफ ने दो फैसले सुनाये
नई दिल्ली, 15 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति के.एम. जोसेफ ने अपनी सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दो फैसले सुनाये।
शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने जा रहे न्यायमूर्ति जोसेफ को उच्चतम न्यायालय और वकीलों के संगठनों द्वारा 19 मई को गर्मजोशी भरी विदाई दी गई थी।
शीर्ष न्यायालय के ग्रीष्मावकाश के लिए बंद होने से पहले यह अंतिम कार्य दिवस था।
बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति जोसेफ ने न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना के साथ दो फैसले सुनाये, जिनमें एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) से संबद्ध है। इसमें, न्यायालय ने कहा कि प्रतिस्पर्धा अधिनियम,2002 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पर भी लागू होता है।
फैसला सुनाये जाने के बाद न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा, ”न्यायमूर्ति जोसेफ के साथ पीठ साझा करना सम्मान की बात है। मैं उनकी सेवानिवृत्ति के बाद, उनके आनंदमय और सक्रिय जीवन की कामना करती हूं।”
न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यन को भी 19 मई को विदाई दी गई थी। न्यायमूर्ति रामासुब्रमण्यन 29 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त हो रहे न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और वी. रामासुब्रमण्यन की सराहना करते हुए राष्ट्र की सेवा में उनके योगदान को याद किया।
न्यायमूर्ति रस्तोगी 17 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







