इंफाल में केंद्रीय मंत्री रंजन के घर में अज्ञात लोगों ने लगाई आग
इंफाल, 16 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। केंद्रीय मंत्री आर. के. रंजन के मणिपुर के कोंगबा नंदीबम लेकाई स्थित आवास में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हालांकि गुरुवार देर रात आग पर काबू पा लिया। इस घटना में घर का कुछ हिस्सा और वाहन जल गए। जिस समय यह घटना घटी, उस समय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री रंजन अपने आवास पर नहीं थे। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
उधर, अधिकारियों ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्वी जिलों में अपराह्न एक बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है, लेकिन राज्य की राजधानी के कुछ संवेदनशील हिस्सों में कोई ढील नहीं दी गई है। मणिपुर सरकार ने भी इंटरनेट पर प्रतिबंध को 20 जून तक बढ़ा दिया है।
उल्लेखनीय है कि चुरा चांदपुर जिले में हिंसा की घटना घटित होने के बाद इंटरनेट सेवाओं पर तीन मई से प्रतिबंध लागू है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







