Home देश-दुनिया विमान में शोर मचाने के आरोप में केरल का एक शख्स गिरफ्तार

विमान में शोर मचाने के आरोप में केरल का एक शख्स गिरफ्तार

कोच्चि, 19 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अबू धाबी से उड़ान भरने के बाद विमान में शोर मचाने के आरोप में केरल के 51 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बाद में उस व्यक्ति को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि जिजान जैकब नाम के एक व्यक्ति को आज सुबह कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान के चालक दल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया, ”ऐसा संदेह हे कि व्यक्ति शराब के नशे में था। वह कुछ सह-यात्रियों और चालक दल के सदस्यों से छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझ रहा था।”

नेदुम्बस्सेरी पुलिस ने बताया कि जैकब की गिरफ्तारी केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118 (ए) के तहत की गई और उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…