दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश
नई दिल्ली, 19 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को सुबह हल्की बारिश हुई और उमस हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने बताया कि शहर में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में पांच मिलीमीटर बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है और अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न
नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…







