Home व्यापार ओएनजीसी ने केजी बेसिन से निकाली गैस तीन कंपनियों को बेची
व्यापार - June 29, 2023

ओएनजीसी ने केजी बेसिन से निकाली गैस तीन कंपनियों को बेची

नई दिल्ली, 29 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी ने बंगाल की खाड़ी में स्थित केजी बेसिन से निकाली जा रही गैस की बिक्री टारेंट गैस समेत तीन कंपनियों को किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने केजी बेसिन क्षेत्र से निकाली गई गैस का कुछ हिस्सा ई-नीलामी के जरिये टारेंट गैस पुणे लिमिटेड, गेल इंडिया लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को बेची है। इस दौरान 14 लाख घन मीटर गैस प्रतिदिन बेची गई है।

घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने कहा कि बेची गई गैस में से गेल ने आठ लाख घन मीटर गैस खरीदी जबकि एचपीसीएल ने 4.2 लाख और टारेंट ने 1.2 लाख घन मीटर गैस प्रतिदिन खरीदी।

ओएनजीसी ने केजी बेसिन के डी5 ब्लॉक से निकाली जा रही गैस की खरीद के लिए शहरी गैस वितरक कंपनियों और उर्वरक एवं बिजली उत्पादक कंपनियों से बोलियां आमंत्रित की थीं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का भाव 74 डॉलर प्रति बैरल होने से निर्धारित फॉर्मूले के अनुरूप बेची गई गैस की आधार कीमत 11.3 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …