राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उज-जुहा पर देशवासियों को बधाई दी
नई दिल्ली, 29 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उज-जुहा (बकरीद) के अवसर पर बृहस्पतिवार को देशवासियों को बधाई दी और उनसे समाज में आपसी भाईचारे और परस्पर सौहार्द को बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील की।
राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ” ईद-उज-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”
उन्होंने कहा, ” ईद-उज-जुहा प्रेम, त्याग और बलिदान का पवित्र त्योहार है। यह त्योहार हमें त्याग के मार्ग पर चलने और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।”
राष्ट्रपति ने कहा, ”आइए, इस अवसर पर हम सब समाज में आपसी भाईचारे और परस्पर सौहार्द को बढ़ाने का संकल्प लें।”
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…







