Home व्यापार बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 301.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर
व्यापार - July 6, 2023

बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 301.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली, 06 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बृहस्पतिवार को सुबह के कारोबार में 301.10 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

स्थानीय शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बाजार पूंजीकरण नई ऊंचाई पर पहुंचा है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 185.37 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,631.41 अंक पर था। शेयर बाजार में तेजी के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 3,01,10,526.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 26 जून से चार जुलाई के दौरान रिकॉर्ड तेजी के बीच 2,500 से अधिक अंक चढ़ा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …