Home देश-दुनिया कविता यादव को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

कविता यादव को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

-:अजय शर्मा:-

#अलवर। कविता यादव को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के रसायन शास्त्र विभाग से डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। कविता यादव ने बताया कि उन्होंने अपना शोध कार्य “डिजाइन, सिंथेसिस एंड करेक्टराईजेसन ऑफ सम न्यू कोरडीनेशन कम्पाउन्ड ऑफ एलुमिनियम, सिलिकॉन, टिन, पैलेडियम एंड आयरन विद पोटेंशियली बायोलॉजिकल एक्टिव नाइट्रोजन डोनर लिगेंड” विषय पर प्रोफेसर डॉ ए.के. वार्ष्णेय (पूर्व विभागाध्यक्ष, रसायन शास्त्र) राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के निर्देशन में पूर्ण किया। वर्तमान में कविता यादव रा.उ.मा. विद्यालय, इंदपुर (गोविंदगढ़) में व्याख्याता रसायन विज्ञान पद पर कार्यरत है, जिन्हें राज्य सरकार शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित किया जा चुका है। कविता यादव मूलतः गुणसार (बीबीरानी) की निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …