Home अंतरराष्ट्रीय अर्जेंटीना में 6.6 तीव्रता का भूकंप, चिली में भी झटके महसूस किए गए

अर्जेंटीना में 6.6 तीव्रता का भूकंप, चिली में भी झटके महसूस किए गए

ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना), 17 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अर्जेंटीना में रविवार को 6.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके चिली में भी महसूस किए गए। अधिकारियों ने इस दौरान किसी भी तरह का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं दी है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र पश्चिमी अर्जेंटीना के न्यूक्वेन प्रांत में लोन्कोप्यु शहर से 25 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था। भूकंप 171 किलोमीटर की गहराई में आया।

पड़ोसी देश चिली के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अर्जेंटीना और चिली के अधिकारियों ने भूकंप से किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …