Home अंतरराष्ट्रीय पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकों पर सैन्य मुकदमों के खिलाफ याचिकाओं पर फिर सुनवाई शुरू की

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकों पर सैन्य मुकदमों के खिलाफ याचिकाओं पर फिर सुनवाई शुरू की

इस्लामाबाद, 19 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। सुप्रीम कोर्ट की छह सदस्यीय पीठ ने नागरिकों पर सैन्य मुकदमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई फिर शुरू कर दी है। पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल की अध्यक्षता वाली पीठ में न्यायमूर्ति इजाजुल अहसन, न्यायमूर्ति मुनीब अख्तर, न्यायमूर्ति याह्या अफरीदी, न्यायमूर्ति सैय्यद मजहर अली अकबर नकवी और न्यायमूर्ति आयशा ए मलिक शामिल हैं।

मंगलवार की सुनवाई में चीफ जस्टिस बंदियाल ने कहा था कि नागरिकों को सैन्य अदालतों की कठोरता से नहीं गुजरना चाहिए। नागरिकों को संवैधानिक सुरक्षा प्राप्त है। सैन्य कानून सख्त हैं। सामान्य कानून से अलग हैं। इनका सामना सैन्य कर्मियों के लिए अच्छा हो सकता है।

प्रधान न्यायाधीश ने यह टिप्पणी पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल मंसूर उस्मान अवान की दलील पर की। अवान ने न्यायमूर्ति याह्या अफरीदी के 23 जून के नोट का हवाला दिया था। कल प्रधान न्यायाधीश ने सरकार के एक अनुरोध को भी ठुकरा दिया था। इस सप्ताह की शुरुआत में सरकार ने तर्क दिया था कि पाकिस्तान सेना अधिनियम 1952 के तहत सशस्त्र बलों के खिलाफ हिंसा के आरोपितों पर मुकदमा संवैधानिक ढांचे के अनुरूप है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …