Home देश-दुनिया राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बरिश का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बरिश का अनुमान

नई दिल्ली, 25 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई।

सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को दिन में आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान जताया है।

विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …