Home व्यापार एलएंडटी को भारत, विदेश में 2,500 करोड़ रुपये तक के ठेके मिले
व्यापार - July 25, 2023

एलएंडटी को भारत, विदेश में 2,500 करोड़ रुपये तक के ठेके मिले

नई दिल्ली, 25 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने मंगलवार को कहा कि उसे देश और विदेश में बिजली पारेषण और वितरण खंड में 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये तक के ठेके मिले हैं।

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे ये ठेके भारत और विदेश में मिले हैं।

कंपनी ने कहा कि उसकी शाखा ”एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को अपने बिजली पारेषण और वितरण व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण ठेके मिले हैं।”

घरेलू मोर्चे पर, ये ठेके गुजरात और झारखंड में मिले हैं। विदेश में ठेके सऊदी अरब और मलेशिया से संबंधित हैं।

कंपनी ने इन ठेकों के मूल्य का खुलासा नहीं किया, लेकिन उसके परियोजना वर्गीकरण के अनुसार इनकी राशि 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये के बीच हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …