Home अंतरराष्ट्रीय गुटेरेस ने नाइजर में सरकार बदलने की निंदा की, बज़ौम की सुरक्षा को लेकर चिंतित

गुटेरेस ने नाइजर में सरकार बदलने की निंदा की, बज़ौम की सुरक्षा को लेकर चिंतित

संयुक्त राष्ट्र, 27 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम को सत्ता से हटा दिए जाने की मीडिया रिपोर्टों के बाद बुधवार को “सरकार के असंवैधानिक परिवर्तन” की निंदा की।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नाइजर के सैनिक बुधवार को राष्ट्रीय टेलीविजन पर यह कहते हुए दिखाई दिए कि श्री बजौम को सत्ता से हटा दिया गया है तथा देश की सीमाएं बंद कर दिये जाने के साथ ही देशव्यापी कर्फ्यू घोषित किया गया है और देश में सभी संस्थानों को निलंबित कर दिया गया है।
संरा प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने अपने बयान में कहा श्री गुटेरेस “ राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम की हिरासत से बहुत परेशान हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।”
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने “इस निंदनीय कृत्य” में शामिल सभी पक्षों से श्री बज़ौम को “तत्काल प्रभाव से और बिना किसी पूर्व शर्त के रिहा करने” और “नाइजर में लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कमजोर करने वाली सभी कार्रवाइयों को तत्काल समाप्त करने” का आह्वान किया साथ ही सभी पक्षों से हिंसा से परहेज करने का आग्रह किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …