Home अंतरराष्ट्रीय कंबोडिया में नेशनल असेंबली के चुनाव परिणामों की घोषणा चार अगस्त को

कंबोडिया में नेशनल असेंबली के चुनाव परिणामों की घोषणा चार अगस्त को

नोम पेन्ह, 01 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कंबोडिया राष्ट्रीय चुनाव समिति (एनईसी) ने मंगलवार को कहा कि नेशनल असेंबली में सीटों के आवंटन के साथ देश में आम चुनाव के आधिकारिक परिणामों की घोषणा की चार अगस्त को की जाएगी।
एनईसी के अस्थायी परिणामों के अनुसार प्रधानमंत्री सैमडेच टेको हुन सेन की सत्तारूढ़ कंबोडियन पीपुल्स पार्टी (सीपीपी) ने 23 जुलाई को हुए आम चुनाव में भारी जीत हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि कंबोडिया में 125 सीटों वाली नेशनल असेंबली के लिए संसद के सदस्यों का चुनाव करने के लिए हर पांच साल में एक बार मतदान होता है और इस साल यहां कुल 18 राजनीतिक दलों ने चुनाव हिस्सा लिया।
अस्थायी परिणामों के मुताबिक सीपीपी ने कुल 7,774,276 वैध वोटों में से 6,398,311 वोट हासिल किये हैं। वहीं प्रिंस नोरोडोम चक्रवूथ की फंकिनपेक पार्टी को 716,490 वोट मिले है।
एनईसी के अस्थायी परिणामों के आधार पर सीपीपी ने कहा था कि उसने 120 संसदीय सीटें जीती हैं, जबकि फंकिनपेक पार्टी ने शेष पांच सीटों को प्राप्त किया है। श्री हुन सेन (38 से अधिक वर्षों तक कंबोडिया के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है) ने पिछले हफ्ते घोषणा की कि वह 22 अगस्त को पद छोड़ देंगे और सत्ता की बागडोर अपने सबसे बड़े पुत्र हुन मानेट को सौंप देंगे।
सत्तर वर्षीय हुन सेन ने कहा कि नव निर्वाचित नेशनल असेंबली 21 अगस्त को अपना पहला सत्र आयोजित करेगी, और श्री हुन मैनेट के नेतृत्व में एक नई कैबिनेट को 22 अगस्त को शपथ दिलाई जाएगी। पैंतालीस वर्षीय श्री मानेट वर्तमान में सीपीपी की स्थायी समिति के एक सदस्य और रॉयल कंबोडियन सशस्त्र बलों के एक उप कमांडर-इन-चीफ हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…