न्यूजीलैंड ने भविष्य के लिए रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा का रोडमैप जारी किया
वेलिंगटन, 04 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। न्यूजीलैंड सरकार ने जटिल और विघटनकारी सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहे विश्व में पहली बार रक्षा विकास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अपनी रणनीति जारी की है।
न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्रीक्रिस हिपकिंस ने शुक्रवार को रक्षा नीति समीक्षा और न्यूजीलैंड की पहली राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी करते समय रक्षा बल से जोखिमों पर स्पष्ट नजर रखने और प्रभावी होने के लिए सही क्षमताओं का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रक्षा नीति रणनीति वक्तव्य न्यूजीलैंड के रक्षा लक्ष्यों और उन्हें कैसे प्राप्त किया जाए, को निर्धारित करता है। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा समुदाय के लिए सरकार का निर्देश है कि बदले हुए माहौल में कैसे काम किया जाए।
वहीं, रक्षा मंत्री एंड्रयू लिटिल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने वाले क्षेत्रों में युद्ध-सक्षम रक्षा बल और व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली में निवेश शामिल है। साथ ही इसमें दुष्प्रचार जैसे उभरते मुद्दों से निपटना और आर्थिक सुरक्षा जैसे उन क्षेत्रों में अधिक ठोस प्रयास करना, जहां खतरे बढ़ रहे हैं को भी शामिल किया गया है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







