इराक में हवाई हमले में तीन आईएस आतंकवादी मारे गए
बगदाद, 16 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। इराक के उत्तरी प्रांत किरकुक में मंगलवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) ठिकाने पर हवाई हमले में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए।
सेना के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
इराक के संयुक्त अभियान से संबद्ध मीडिया आउटलेट, सिक्योरिटी मीडिया सेल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार
खुफिया रिपोर्टों के आधार पर, इराकी युद्धक विमानों ने राजधानी बगदाद से लगभग 250 किमी उत्तर में वादी अल-शाय के बीहड़ इलाके में हवाई हमला किया।
बयान में कहा गया है कि हवाई हमले ने ठिकाने को नष्ट कर दिया और उसके अंदर मौजूद सभी आईएस आतंकवादियों मारे गए।
इस बीच, सेना के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘तीन से पांच आतंकवादी मारे गए।’ 2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि, आईएस के आतंकवादी सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार गुरिल्ला हमले कर रहे हैं।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…







