Home अंतरराष्ट्रीय अमेरिका में गोलीबारी तीन लोगों की मौत

अमेरिका में गोलीबारी तीन लोगों की मौत

सैन फ्रांसिस्को, 21 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के वाशिंगटन प्रांत में दक्षिण सिएटल हुक्का लाउंज में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सिएटल पुलिस प्रमुख एड्रियन डियाज़ ने रविवार दोपहर संवाददाताओं को बताया कि रेनियर हुक्का लाउंज में स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के करीब 04:30 बजे (1130 जीएमटी) गोलीबारी हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और छह घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो पुरुष और एक महिला हैं। श्री डियाज ने कहा कि गोलीबारी करने के पीछे कारणों की जांच की जा रही है और साथ ही संदिग्धों की संख्या का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से करीब पांच बंदूकें बरामद होने की पुष्टि की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …