एमजी मोटर इंडिया देश में दूसरा संयत्र स्थापित करने संभावना रही है तलाश
कोलकाता, 21 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चीन की कार निर्माता कंपनी एमजी मोटर इंडिया देश में दूसरा संयंत्र स्थापित करने की संभावना तलाश रही है। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वर्तमान में कंपनी का गुजरात के हलोल में एक विनिर्माण संयंत्र है जहां उत्पादन क्षमता 1.2 लाख यूनिट प्रति वर्ष है।
एमजी मोटर इंडिया के उप प्रबंध निदेशक गौरव गुप्ता ने कहा, ‘‘हम भारत में दूसरा संयंत्र लगाने का विकल्प तलाश रहे हैं। एक नए संयंत्र को चालू होने में आम तौर पर दो से तीन साल का समय लगता है।’’ कंपनी ने अभी तक संभावित दूसरे संयंत्र को स्थापित करने के लिए जगह की पहचान नहीं की है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







