चीन में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत
लान्झू, 24 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिमोत्तर चीन के गांसु प्रांत में शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा वूवेई शहर के मिनकिन काउंटी में सुबह करीब आठ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि एक मिनीबस और पिकअप ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







