Home अंतरराष्ट्रीय अफगानिस्तान में धरती कांपी, 5.2 तीव्रता का आया भूकंप

अफगानिस्तान में धरती कांपी, 5.2 तीव्रता का आया भूकंप

काबुल, 12 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अफगानिस्तान में आज (मंगलवार) सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट आया। फिलहाल भूकंप के कारण किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी अफगानिस्तान के फैजाबाद में 4.4 की तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप फैजाबाद से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की गहराई पर आया। अक्टूबर में अफगानिस्तान में आए भूकंप में 4,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सोशल मीडिया पर लगाई जा रही पाबंदियों पर बोली कांग्रेस- असहमति को दबा रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली, 20 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प…