इंडिया शेल्टर फाइनेंस के आईपीओ को दूसरे दिन 4.34 गुना अभिदान मिला
नई दिल्ली, 14 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। किफायती आवास वित्त कंपनी इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 4.34 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 1,200 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत की गई 1,79,10,449 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 7,76,42,790 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।
गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 7.33 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 5.05 गुना अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी को 84 प्रतिशत अभिदान मिला।
आईपीओ के तहत 800 करोड़ रुपये के नए निर्गम और 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 469-493 रुपये प्रति शेयर है।
इंडिया शेल्टर फाइनेंस ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 360 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष
*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …







