Home देश-दुनिया त्रिपुरा : 2023 में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास 112 रोहिंग्या समेत 744 घुसपैठिए पकड़े गए

त्रिपुरा : 2023 में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास 112 रोहिंग्या समेत 744 घुसपैठिए पकड़े गए

अगरतला, 02 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करने के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 112 रोहिंग्या समेत कुल 744 लोगों को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में यह आंकड़ा सबसे अधिक है। वर्ष 2022 में बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर ने 369 घुसपैठियों को पकड़ा था और 2021 में यह संख्या 208 थी।

अधिकारी ने बताया, ”2023 में बीएसएफ ने कुल 744 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया जिनमें 112 रोहिंग्या, 337 बांग्लादेशी और 295 भारतीय हैं। पिछले तीन साल में सीमावर्ती राज्य में गिरफ्तार किए गए घुसपैठियों की यह सबसे अधिक संख्या है।”

उन्होंने कहा कि बीएसएफ कर्मियों ने करीब 41.82 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित कफ सिरप (खांसी की दवा), भांग, याबा टैबलेट (नशे की दवा) और मादक पदार्थ ब्राउन शुगर भी जब्त किया है।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा चार किलोग्राम सोना भी जब्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन वर्षों में बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर ने सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बीच घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई, सीमा सुरक्षा और सीमा पार से होने वाले हर किस्म के अपराध को रोकने जैसी विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाया है।

त्रिपुरा बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …