दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता की गर्दन पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
सियोल, 02 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता ली जेम्युंग पर बुसान शहर में चाकू से जानलेवा हमला किया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
हमले के समय डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख ली जेम्युंग, बुसान शहर के गाडेओक द्वीप पर एयरपोर्ट निर्माण स्थल का दौरा करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
इसी दौरान हमलावर ने चाकू से उनकी गर्दन पर वार किया। हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
टेलीविजन और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में हमलावर को जेम्युंग पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। हमले के बाद जेम्युंग जमीन पर गिर पड़े। उनके समर्थक उन्हें संभालते हुए अस्पताल ले गए।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







