अशोक लेलैंड की कुल बिक्री में दिसंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट
नई दिल्ली, 02 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की कुल बिक्री दिसंबर 2023 में 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,324 इकाई रही। दिसंबर 2022 में यह 18,138 इकाई थी।
अशोक लेलैंड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि घरेलू बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 15,323 इकाई रही। दिसंबर 2022 में यह 17,112 इकाई थी।
घरेलू बाजार में मध्यम तथा भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 11 प्रतिशत घटकर 10,102 इकाई रही, जो 2022 में इसी महीने में 11,399 इकाई थी।
कंपनी के अनुसार, पिछले महीने घरेलू बाजार में हल्के वाणिज्यिक वाहन की बिक्री नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,221 इकाई रही, जो दिसंबर 2022 में 5,713 इकाई थी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







