मलेशियाई सेना के दो हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत
कुआलालंपुर, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मलेशिया के पेराक प्रांत में मंगलवार सुबह सेना के दो हेलिकॉप्टरों की रिहर्सल के दौरान टक्कर से 10 लोगों की मौत हो गयी।
रॉयल मलेशियाई नौसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि हेलिकॉप्टर स्थानीय समयानुसार 09.32 बजे लुमुट रॉयल मलेशियाई नौसेना बेस पर फ्लाईपास्ट रिहर्सल के दौरान टकरा गये। एक हेलिकॉप्टर में सात और दूसरे में तीन लोग सवार थे।
बयान के मुताबिक दोनों हेलिकॉप्टरों में सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







