Home व्यापार पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चाे तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब
व्यापार - July 19, 2024

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चाे तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्लीआ, 19 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। इस बीच अंतरराष्ट्री य बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन कच्चेा तेल के मूल्य में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.44 डॉलर यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 84.67 डॉलर और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.57 डॉलर यानी 0.69 फीसदी टूटकर 82.55 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …