वैशाली : बिजली का करंट लगने से नौ कांवरिया की मौत, तीन झुलसे
हाजीपुर, 05 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। बिहार में वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत में बिजली का करंट लगने से नौ कांवरिया की मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गये।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की देर रात डीजे ट्रोली पर सवार कांवरिया पहलेजा घाट जल भरने के लिये जा रहे थे। इस दौरान डीजे ट्रॉली के साउंड सिस्टम सेट से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार सट गया, जिससे पूरी ट्रॉली में करंट फैल गया। बिजली का करंट लगने से नौ कांवरियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गये।
सूत्रों ने बताया कि झुलसे लोगो को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान जेठुली गांव निवासी रवि कुमाार (18) ,नवीन कुमार (28),अमरेश कुमार (28),अशोक कुमार (18), चंदन कुमार (14),कालू कुमार (16),आशीष कुमार (18),अमोद कुमार (30) और राजा कुमार (24) के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








