Home अंतरराष्ट्रीय इराक में गैस क्षेत्र पर हमला, कोई हताहत नहीं

इराक में गैस क्षेत्र पर हमला, कोई हताहत नहीं

बगदाद, 03 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तरी इराक के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र कुर्दिस्तान के सुलेमानियाह प्रांत में खोर मोर गैस क्षेत्र को निशाना बनाकर रविवार शाम हमला किया गया।
एक प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी। शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हमला स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे हुआ, जब खोर मोर गैस क्षेत्र में ड्रोन या रॉकेट से हमले में दो विस्फोट हुए।
सूत्र ने कहा कि हमले में किसी के हताहत हाेने या क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …