Home अंतरराष्ट्रीय उत्तरी सागर में तेल टैंकर-मालवाहक जहाज की टक्कर के बाद एक व्यक्ति लापता

उत्तरी सागर में तेल टैंकर-मालवाहक जहाज की टक्कर के बाद एक व्यक्ति लापता

लंदन, 11 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन में उत्तरी सागर में एक तेल टैंकर और एक मालवाहक जहाज की टक्कर के बाद चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया है और तलाश बंद कर दी गई है।
ब्रिटिश मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कोस्टगार्ड डिवीजनल कमांडर मैथ्यू एटकिंसन ने कहा कि कुल 36 लोगों को बचाया गया है जिनमें से एक को अस्पताल ले जाया गया है।
तटीय शहर हल के पास हुई टक्कर में अमेरिका पंजीकृत तेल टैंकर स्टेना इमैकुलेट और पुर्तगाली ध्वज वाला कंटेनर सोलॉन्ग शामिल था। कुछ जेट ईंधन के समुद्र में लीक होने की पुष्टि होने के बाद किसी भी पर्यावरणीय क्षति का आकलन करने के प्रयास अभी भी जारी हैं।
रॉयल नेशनल लाइफबोट इंस्टीट्यूशन ने पहले दिए गए एक बयान में कहा कि टक्कर के बाद कई लोगों ने कथित तौर पर जहाजों को छोड़ दिया है साथ ही कहा कि दोनों जहाजों में आग लगने की खबरें हैं।
स्टेना इमैक्युलेट तेल टैंकर ग्रीक बंदरगाह एगियोई थियोडोरोई से आया था, हल के बाहर लंगर डाले हुए था और सोलोंग स्कॉटलैंड के बंदरगाह ग्रेंजमाउथ से नीदरलैंड के रॉटरडैम तक जा रहा था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …