Home अंतरराष्ट्रीय टेक्सास में जहां ‘स्पेसएक्स’, वह जगह अमेरिका का नया शहर घोषित

टेक्सास में जहां ‘स्पेसएक्स’, वह जगह अमेरिका का नया शहर घोषित

-एलन मस्क ने जाहिर की खुशी, इस शहर को नाम दिया ‘स्टारबेस’

टेक्सास, 05 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के टेक्सास में उस जगह को शहर घोषित किया गया है जहां उद्योगपति एलन मस्क की रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ स्थित है और इस शहर को नाम दिया है ‘स्टारबेस’। ‘स्टारबेस’ को औपचारिक रूप से शहर घोषित करने के लिए वहां रहने वाले लोगों के एक समूह के बीच मतदान कराया गया, जिसमें इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। यहां रहने वालों में ज्यादातर लोग एलन मस्क की कंपनी के कर्मचारी हैं। कैमरून काउंटी निर्वाचन विभाग द्वारा ऑनलाइन जारी परिणामों के मुताबिक इस प्रस्ताव के पक्ष में 212 वोट पड़े जबकि इसके खिलाफ छह वोट डाले गए। मस्क ने अपने ‘एक्स’ पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अब वास्तव में एक शहर बन गया है।
स्टारबेस ‘स्पेसएक्स’ रॉकेट कार्यक्रम का प्रक्षेपण स्थल है। इस कार्यक्रम के लिए नासा ने स्पेसएक्स के साथ करार किया है। इस कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर और बाद में मंगल ग्रह पर भेजने का लक्ष्य है। मस्क ने सबसे पहले 2021 में ‘स्टारबेस’ का विचार रखा था और नए शहर को मंजूरी मिलना तय माना जा रहा था। इस इलाके के 283 पात्र मतदाताओं में से ज्यादातर ‘स्टारबेस’ के कर्मचारी हैं। मेक्सिको सीमा के पास टेक्सास के दक्षिण में स्थित यह शहर केवल 3.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …