अमेरिका लॉस एंजिल्स की महापौर बास ने निषेधाज्ञा हटायी
लॉस एंजिल्स, 18 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका में लॉस एंजिल्स की महापौर कैरेन बास ने लॉस एंजिल्स डाउनटाउन के एक हिस्से में एक सप्ताह से लागू निषेधाज्ञा को हटा दिया है।
सुश्री बास ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “निषेधाज्ञा और चल रहे अपराध रोकथाम प्रयासों ने दुकानों, रेस्तरां, व्यवसायों और आवासीय समुदायों को अप्रवासी समुदाय से बचाने में काफी हद तक सफलता पायी है। मैं आज से प्रभावी निषेधाज्ञा को हटा रही हूं और चूंकि हम वाशिंगटन से आने वाली अराजकता के साथ तेजी से निपट रहे हैं। जरूरत पड़ने पर मैं फिर से निषेधाज्ञा लागू करूंगी।
उन्होंने कहा, “मेरी प्राथमिकता डाउनटाउन में सुरक्षा, स्थिरता और समर्थन सुनिश्चित करना रहेगी।” गौरतलब है कि सुश्री बास ने सोमवार अपराह्न घोषणा की थी कि अपराध रोकथाम प्रयासों के काफी हद तक सफल होने के बाद रात की निषेधाज्ञा में दो घंटे की कमी की जाएगी। यह समायोजन 10 जून को जारी किए गए पहले के आदेश के बाद किया गया, जिसमें स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गयी थी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








