विमानों में तकनीकी खराबी का सिलसिला जारी, यात्रियों की बढ़ रही परेशानी
नई दिल्ली, 18 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद देश में हाल के दिनों में कई विमानों की आपात लैंडिंग हुई। एयरलाइनों के विमानों में तकनीकी खराबी का सिलसिला यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। इस गड़ी में एक नई घटना में एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही फ्लाइट मंगलवार तड़के कोलकाता हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंड कर यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा, क्योंकि फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया। इस घटना ने हाल ही में घटी कुछ अन्य घटनाओं की याद ताजा कर दी। आइये आपको ऐसी ही कुछ घटनाओं से रुबरु कराते हैं।
अहमदाबाद विमान हादसा : इस माह अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की एआई-171 फ्लाइट उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन से टकरा गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और 2 पायलट सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ब्रिटिश नागरिक बच गया। यह दुर्घटना अब तक की सबसे भयावह हवाई घटनाओं में से एक मानी जा रही है।
उड़ान के बीच लौटना पड़ा : अभी हाल ही की घटना में हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई315 को तकनीकी समस्या के चलते बीच रास्ते से ही हांगकांग वापस लौटना पड़ा था। यह फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान द्वारा संचालित थी, जो उड़ान के दौरान तकनीकी खरीबी के संकेत दिखा रही थी।
फ्लैप सिस्टम की दिक्कत : रविवार 15 जून को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए35 में दिक्कत पेश आई। उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद फ्लैप सिस्टम में खराबी आ गई, जिससे विमान को करीब एक घंटा 45 मिनट हवा में ही घूमना पड़ा। वजन कम करने के लिए अतिरिक्त ईंधन हवा में ही छोड़ा गया और बाद में विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।
फ्लाइट में बम की धमकी : जर्मनी से हैदराबाद जा रही लुफ्थांसा की फ्लाइट एलएच752 को भी रविवार 15 जून शाम को यू-टर्न लेकर वापस फ्रैंकफर्ट लौट गया, क्योंकि हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जांच टीम द्वारा सुरक्षा मानकों के तहत एसओपी का पालन करते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और विमान को वापस लौटना पड़ा।
सऊदी विमान में दिखा धुआं : 15 जून को ही सुबह सऊदी अरब से जेद्दा से लखनऊ पहुंचा विमान के लैंडिंग गियर (पहियों) से धुआं निकलता देखा गया। मौके पर पहुंची एयरपोर्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग टीम ने धुएं पर काबू पाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया। किसी भी जान-माल नुकसान नहीं हुआ।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








