Home देश-दुनिया जयपुर गोल्डन अस्पताल बना ठगी का अड्डा।

जयपुर गोल्डन अस्पताल बना ठगी का अड्डा।

-: सक्षम भारत :-

नई दिल्लीl ( कार्यालय संवाददाता ) को बताया सरकार से सस्ते में जमीन और ग्रांट लेकर बनाया गया जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाएं देने के नाम पर ठगी का अड्डा बनता जा रहा है उन डॉक्टर की मदद से जोकि मरीज , गरीबों और देश की सेवा करने के नाम पर बड़ी-बड़ी डिग्रियां हासिल करके आए हैं। जयपुर गोल्डन अस्पताल में में हो रही इस तरह ठगी का नमूना पिछले दिनों तब देखने को मिला जब एक, मरीज़ को इलाज करने के लिए आज़रुद्दी जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में अपनी पत्नि को देखने के लिए ओ पी डी, डॉक्टर गरिमा गुप्ता ने इलाज के नाम पर बड़े-बड़े टेस्ट लिखकर दिये और मरीज देखने के नाम पर एक तगड़ी रकम ऐंठ ली इस विषय में पेशेंट ने अपने अधिकार के तहत जब स्पष्टीकरण मांगा तो डॉक्टर गरिमा गुप्ता ने उनसे मेरा कहा की डॉक्टरी मेरा बिजनेस है और इस बिजनेस से मैं ज्यादा से ज्यादा दौलत कमाना चाहती हूं इतना कहकर उन्होंने पेशेंट से अपशब्द बोलते हुए उन्हें धक्के देकर बाहर निकाल दिया इस विषय में मरीज ने तुरंत ही जयपुर गोल्डन की एम एस, डॉ सुनीता से संपर्क किया तो उन्होंने यह माना कि डॉक्टर गरिमा गुप्ता इस तरह की बदतमीजी करने के लिए मशहूर हैं और उनका इसलिए कुछ नहीं किया जा सकता क्योंकि वे अस्पताल को तगड़ी रकम कमीशन के रूप में कमा कर दे रही हैं, परेशान होकर मरीज ने दिल्ली सरकार और केंद्रीय सरकार के स्वास्थ्य विभाग को लिखा है और न्याय की मांग करते हुए जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल और उसमें बैठने वाले डॉक्टर पर लगाम कसने की अपील की है उल्लेखनीय है कि इस तरह की एक घटना कुछ समय पहले भी जयपुर गोल्डन अस्पताल में घटी थी जिसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की गई तो जयपुर गोल्डन अस्पताल की तरफ से माफी मांग कर और संबंधित मरीज को अपना रुतबा दिखाकर शांत कर दिया गया था, शिकायत हो चुकी है अब देखना यह है कि दिल्ली सरकार और केंद्रीय सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करवाई कितनी जल्दी और कितनी तत्परता से होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …