लक्ष्मी नगर ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक में जोश, संगठन को मज़बूत करने का लिया गया संकल्प
नई दिल्ली (ए के चौधरी )लक्ष्मी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन स्थानीय जे ब्लॉक क्षेत्र में उत्साहपूर्वक किया गया। यह बैठक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नवचेतना का संचार करने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता से जुड़ाव को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस प्रभारी श्री नफ़ीस मालिक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि “आज के दौर में कांग्रेस पार्टी को फिर से जनता की पहली पसंद बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना, युवाओं को जोड़ना और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी को मजबूत करें और कांग्रेस के विचारों को हर गली, हर मोहल्ले तक पहुंचाएं।
बैठक में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री सुमित शर्मा ने भाजपा सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि “भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर विश्वासघात किया है। चुनावों से पहले जो सपने दिखाए गए थे, वे अब टूट चुके हैं। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को उजाड़ने का अमानवीय प्रयास भाजपा की असली नीयत को उजागर करता है। कांग्रेस हमेशा से वंचितों, गरीबों और मज़लूमों की आवाज़ रही है और आगे भी रहेगी।”
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री विजय शंकर चतुर्वेदी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि “अब वक्त आ गया है कि हम घर-घर जाकर उन पुराने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एक बार फिर कांग्रेस की मुख्यधारा से जोड़ें जो किसी कारणवश पार्टी से दूर हो गए थे। राहुल गांधी जिस तरह जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरते हैं, उसी जोश और जज़्बे के साथ हमें भी सत्ता के गलियारों तक जनता की आवाज़ पहुंचानी होगी। हमें जनसंघर्ष का रास्ता अपनाकर सरकार को जवाबदेह बनाना होगा।”
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अविषेक कुमार, ब्लॉक मीडिया प्रभारी दीपक कुमार गुप्ता तथा कार्यकर्ता इमरान अमीन ने भरोसा दिलाया कि “लक्ष्मी नगर में कांग्रेस को पुनः मजबूत बनाने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने के लिए यदि सड़कों पर भी उतरना पड़े तो कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। जनआंदोलन की शुरुआत यहीं से होगी।”
बैठक में भानु सहित कांग्रेस परिवार के अन्य समर्पित कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि आज का यह दौर संगठन को फिर से खड़ा करने और जनता का भरोसा जीतने का है।
बैठक में पारित प्रमुख प्रस्तावों में शामिल थे:
संगठनात्मक ढांचे को ब्लॉक और बूथ स्तर तक सुदृढ़ करना
सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना
युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाना भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर जनजागरण अभियान
अंत में, सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नेतृत्व और जनसंघर्ष की परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और आने वाले समय में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








