“जीएसटी स्लैब” के ऐतिहासिक संशोधन के लिए सरकार बधाई की पात्र : गुरचरण सिंह
नई दिल्ली l (आकाश शक्य) सरकार द्वारा जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में देश की सभी राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में “जीएसटी स्लैब” में किए गए बड़े संशोधन का स्वागत करते हुए फेडरेशन ऑल इंडिया व्यापार मंडल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गुरचरण सिंह “राजू” ने कहा कि यह निर्णय वास्तव में ऐतिहासिक है।
गुरचरण सिंह “राजू” ने कहा कि इस परिवर्तन से जहां आम आदमी को राहत मिलेगी, वहीं व्यापारी वर्ग की वर्षों पुरानी जीएसटी संबंधी परेशानियां भी काफी हद तक कम होंगी। उन्होंने बताया कि फेडरेशन लगातार समय-समय पर सरकार को जीएसटी की विसंगतियों के बारे में अवगत कराता रहा है और आज उनमें से कई मांगें सरकार ने स्वीकार कर ली हैं। इसके लिए वे केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में बड़ा संशोधन करते हुए 12% और 28% की श्रेणी को घटाकर 5% और 18% कर दिया गया है। यह न केवल व्यापार जगत के लिए राहत भरा कदम है बल्कि आम उपभोक्ता के जीवन स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। गुरचरण सिंह “राजू” ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी फेडरेशन और व्यापारियों से निरंतर संवाद बनाकर सरकार और अधिक राहत प्रदान करेगी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








