गत शाम फ़नकार कल्चरल ग्रुप, रजिस्टर्ड के ज़ेर-ए-अहतमाम एस एस एस हाल, निर्माण विहार
नई दिल्ली l (आकाश शक्य) “एक शाम ख़ुमार देहलवी और एहतेराम सिद्दीकी के नाम” से ऑल इंडिया मुशायरे का इनक़ाद किया गया। सदारत मारूफ़ शायर एजाज़ अंसारी ने की जबकि इस मौक़े पर डॉक्टर ज़ाहिर खान और असलम राशिद मेहमान-ए-ख़ुसूसी की हैसियत से तशरीफ़ लाए। निज़ामत के फराइज़ मुशायरा कन्वीनर असलम बेताब ने अंजाम दिए।
एजाज़ अंसारी ने अपने सदराती कलिमात अदा करते हुए कहा कि आज न सिर्फ़ ख़ुमार देहलवी और एहतेराम सिद्दीकी मुबारकबाद के मुस्तहिक़ हैं बल्कि कल्चरल ग्रुप को भी मुबारकबाद पेश की जानी चाहिए कि उसने इस अहम फ़रीज़े को अंजाम दिया है। किसी की ख़िदमात का एतराफ़ करना ही बहुत बड़ी ख़िदमत है। मुशायरे के आग़ाज़ में फ़ौज़िया अफ़ज़ल ने फ़नकार कल्चरल ग्रुप के बारे में बताते हुए दोनों साहिब-ए-अज़ाज़ शायरों की ख़िदमात का भी ख़ुसूसी तज़किरा किया।
जिन शुऐरा-ए-कराम ने मुशायरे में अपने कलाम से सामेईन को महज़ूज़ किया उनके असमा-ए-गरामी इस तरह से हैं: मतीन अमरोहवी, ख़ुमार देहलवी, एजाज़ अंसारी, अब्दुर्रहमान मंसूर, असलम राशिद, अजय अक़्स, असलम बेताब, वसीम जहांगीराबादी, ख़ुर्रम नूर, जावेद अब्बासी, फ़रीद अहमद फ़रीद, एहतेराम सिद्दीकी, पूनम मटिया, हुमा देहलवी, गंजन अग्रवाल, रोज़ी ख़ान व दीगर शुऐरा।
आख़िर में असलम बेताब ने तमाम मेहमानों और शुऐरा का शुक्रिया अदा करते हुए मुशायरे के इख़्तिताम का एलान किया। सफ़-ए-सामेईन में आरिफ़ अंसारी, मुहम्मद ज़फ़र क़ुरैशी, आसिफ़ इक़बाल, इज़हार अख़्तर, अज़म परवेज़, हिना परवीन और उरूज अख़्तर के नाम ख़ास तौर से क़ाबिल-ए-ज़िक्र हैं।
सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी
नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…








