घाना में सेना की भर्ती प्रक्रिया के दौरान मची भगदड़ में छह की मौत, 37 घायल
अंकारा, 13 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घाना की राजधानी अंकारा में बुधवार को सैन्य भर्ती अभ्यास से पहले मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गयी, 37 अन्य लोग घायल हुए हैं। घाना सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा है कि ये छह लोग उन लोगों में शामिल थे जो एल-वाक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आए थे। बयान में कहा गया, “घाना सशस्त्र बलों को आम जनता को 2025/2026 भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले हुई मची भगदड़ की सूचना देते हुए गहरा दुख हो रहा है। इस घटना में छह संभावित रंगरूटों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।” सेना ने भगदड़ के लिए आवेदकों की अप्रत्याशित भीड़ को जिम्मेदार ठहराया है। सेना के मुताबिक प्रतियोगियोें ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया और निर्धारित स्क्रीनिंग से पहले ही गेट के अंदर घुस गए।”सेना ने कहा कि घायलों को 37 सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








