Home देश-दुनिया प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में मनाया गया विजय शंकर चतुर्वेदी का जंमदिवस

प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में मनाया गया विजय शंकर चतुर्वेदी का जंमदिवस

-: अशोका एक्स्प्रेस :-

नई दिल्ली (आकाश शक्य )एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय समाचार पत्र “राष्ट्र टाइम्स” के संपादक श्री विजय शंकर चतुर्वेदी का जन्मदिन प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री गौतम लाहिड़ी, महासचिव श्री नीरज ठाकुर, नेशनल एक्सप्रेस डेली के संपादक विपिन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार आलोक गौर, संदीप शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राजेश महेश्वरी तथा क्लब मैनेजर जितेन्द्र सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों की उपस्थिति में श्री विजय शंकर चतुर्वेदी ने केक काटकर जन्मदिन समारोह का शुभारंभ किया। उपस्थित पत्रकारों और सदस्यों ने उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएँ दीं तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …