Home व्यापार मजबूती के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार
व्यापार - December 31, 2025

मजबूती के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार

-सेंसेक्स 200 अंक ऊपर, निफ्टी 26 हजार के पार

मुंबई, 31 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। एशियाई बाजारों में कमजोरी के माहौल के बावजूद भारतीय शेयर बाजार बुधवार, 31 दिसंबर को साल 2025 के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुले। बाजार को इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज और प्रमुख बैंकिंग शेयरों में आई खरीदारी से समर्थन मिला। शुरुआती कारोबार में निवेशकों का रुझान सकारात्मक नजर आया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 100 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ 84,793.58 के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद इसमें और तेजी देखी गई। सुबह शुरुआत के बाद सेंसेक्स 177.87 अंक की बढ़त के साथ 84,852.95 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50भी मजबूती के साथ 25,971.05 पर खुला। शुरुआती तेजी के साथ निफ्टी 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 66.85 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,005.70 पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों में दबाव-एशियाई बाजारों में साल के अंतिम कारोबारी दिन कमजोरी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी, एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.17 फीसदी गिरा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.42 फीसदी नीचे रहा। चीन का सीएसआई 300 लगभग स्थिर रहा। जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। हांगकांग और ऑस्ट्रेलिया में बाजारों का कारोबार समय से पहले बंद हुआ। वहीं अमेरिकी शेयर बाजार भी दबाव में रहे। वॉल स्ट्रीट लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। टेक शेयरों में कमजोरी के चलते एसएंडपी 500 में 0.14 फीसदी, नैस्डैक में 0.24 फीसदी और डॉव जोंस में 0.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एन‎वि‎डिया और पेलें‎टिर जैसे प्रमुख टेक शेयरों में बिकवाली देखी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …