Home देश-दुनिया इंजन में खराबी के कारण लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान की दिल्ली में आपात लैंडिंग

इंजन में खराबी के कारण लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान की दिल्ली में आपात लैंडिंग

नई दिल्ली, 24 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दिल्ली से लेह जा रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट की एक उड़ान इंजन में खराबी के कारण मंगलवार सुबह रास्ते से ही दिल्ली वापस लौट आई जहां उसकी आपात स्थिति में सुरक्षित लैंडिंग हुई।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एसजी 123 के इंजन में खराबी की जानकारी पायलट को मिली, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली वापस लौटने का फैसला किया। यहां दिल्ली में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसजी 123 ने सुबह 6:50 पर लेह के लिए उड़ान भरी थी और तकरीबन 7:15 बजे दिल्ली में इसकी वापस लैंडिंग हुई। एयरलाइंस के बयान में कहा गया है कि इंजन में आग के बारे में कोई सूचना नहीं थी हालांकि तकनीकी खराबी की बात स्वीकार की गई है। सूत्रों के मुताबिक विमान में 140 से ज्यादा यात्री सवार थे। और विवरण की अभी प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका के 15 प्रतिशत शुल्क से एशिया-प्रशांत की कुछ अर्थव्यवस्थाओं को फायदा: मूडीज एनालिटिक्स

नई दिल्ली, 24 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 15 प…