Home देश-दुनिया प्रधानमंत्री समझौतावादी; देश की सामरिक स्वायत्तता का समर्पण किया : राहुल

प्रधानमंत्री समझौतावादी; देश की सामरिक स्वायत्तता का समर्पण किया : राहुल

नई दिल्ली, 05 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समझौतावादी हैं जिन्होंने भारत की सामरिक स्वायत्तता का समर्पण कर दिया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। समुद्री क्षेत्र में बड़ी चुनौतियां सामने खड़ी हैं। भारत की तेल आपूर्ति खतरे में है, हमारा 40 प्रतिशत से अधिक आयात होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। एलपीजी और एलएनजी के लिए स्थिति और भी खराब है।’

उन्होंने कहा कि हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत के डूबने से संघर्ष भारत की दहलीज तक पहुंच गया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कोई टिप्पणी नहीं की।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में कमान एक स्थिर हाथ में रहने की आवश्यकता होती है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘इसके बजाय, भारत के पास एक समझौतावादी प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हमारी सामरिक स्वायत्तता का समर्पण कर दिया है।’

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …