Home देश-दुनिया बैंक ऑफ बड़ौदा की दरियागंज में नई शाखा का उद्घाटन

बैंक ऑफ बड़ौदा की दरियागंज में नई शाखा का उद्घाटन

नई दिल्ली |(साहिल गौड़)बैंक ऑफ बड़ौदा ने दरियागंज में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। इस पहल के साथ बैंक ने राष्ट्रीय राजधानी में अपनी उपस्थिति को और सुदृढ़ करते हुए स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों के लिए बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाया है।

शाखा का उद्घाटन श्री एम.वी.एस. सुधाकर, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, नई दिल्ली क्षेत्र, के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री सुधाकर ने बैंक की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के विस्तार तथा वित्तीय समावेशन के प्रति प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि नई शाखा में आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं, खुदरा बैंकिंग, डिजिटल सेवाएं तथा लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए विशेष सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम में श्री अजीत सिंह यादव, शाखा प्रमुख, दरियागंज शाखा; सुश्री प्रग्या बिसेन, उप क्षेत्रीय प्रमुख, पूर्वी दिल्ली क्षेत्र; श्री सनी चावला, क्षेत्रीय प्रमुख, पूर्वी दिल्ली क्षेत्र; तथा श्री एम.एस. चौहान, पूर्व प्रबंधक भी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। 11बी, नेताजी सुभाष मार्ग स्थित यह नई शाखा क्षेत्र के व्यावसायिक एवं आवासीय इलाकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगी।

इस नई शाखा के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा ने नई दिल्ली में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए एक विश्वसनीय बैंकिंग साझेदार के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…