Home अंतरराष्ट्रीय अमेरिका-ईरान में 2 हफ्तों का युद्धविराम, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर बनी सहमति

अमेरिका-ईरान में 2 हफ्तों का युद्धविराम, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर बनी सहमति

वाशिंगटन, 08 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दोनों देशों ने आपसी सहमति से दो हफ्तों के लिए युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति जताई है। इस दौरान ईरान ने शर्तों के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर भी सहमति दे दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घोषणा करते हुए कहा कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने की सहमति के बाद अमेरिका दो हफ्तों तक सभी बमबारी और सैन्य हमलों को रोकने के लिए तैयार है। उन्होंने इसे “दोनों पक्षों का सीजफायर” बताया।

ट्रंप के अनुसार, अमेरिका अपने अधिकांश सैन्य उद्देश्यों को पूरा कर चुका है और ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति समझौते को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने बताया कि ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, जिसे बातचीत के लिए व्यवहारिक आधार माना जा रहा है। अधिकांश विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, जबकि शेष बिंदुओं को अंतिम रूप देने के लिए यह दो सप्ताह का समय अहम रहेगा।

इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान और चीन की भी अहम भूमिका रही। राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए उनका आभार जताया। वहीं, ईरान ने भी पाकिस्तान और चीन का धन्यवाद किया है।

माना जा रहा है कि यह अस्थाई युद्धविराम मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव को कम करने और स्थाई शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…