सीबीएसई ने यूएई सहित खाड़ी देशों के स्कूलों के लिए जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
-8 से 17 अप्रैल तक कक्षा 12वीं के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य
नई दिल्ली, 08 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, ओमान, कतर, बहरीन, कुवैत और ईरान जैसे सात देशों में स्थित अपने संबद्ध स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने कक्षा 12वीं के अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 8 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की है। सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया है कि तय समय के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी स्थिति में अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। बोर्ड का मानना है कि परिणामों की समयबद्ध और पारदर्शी घोषणा के लिए इस समय-सीमा का पालन करना सभी संस्थानों के लिए अनिवार्य है।
इस बार बोर्ड ने प्रक्रिया को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि अंकों की प्रविष्टि (एंट्री) के दौरान यदि कोई मानवीय त्रुटि होती है, तो उसे बाद में सुधारने का कोई अवसर नहीं मिलेगा। एक बार डेटा सबमिट होने के बाद उसे अंतिम माना जाएगा, इसलिए स्कूल प्रशासन को सलाह दी गई है कि वे पोर्टल पर अंक अपलोड करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। चूंकि छोटी सी चूक भी छात्र के भविष्य और अंतिम परिणाम को प्रभावित कर सकती है, इसलिए शिक्षकों को इस डिजिटल प्रक्रिया को अत्यंत सटीकता के साथ पूरा करने को कहा गया है।
अंकों के संकलन के लिए सीबीएसई ने एक विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसका लिंक स्कूलों के आधिकारिक लॉगिन अकाउंट में उपलब्ध करा दिया गया है। यह नई व्यवस्था पश्चिम एशिया के इन सात देशों में संचालित होने वाले उन सैकड़ों भारतीय स्कूलों पर लागू होगी, जहां हर साल हजारों छात्र 12वीं की परीक्षा देते हैं। सीबीएसई के इस कदम का मुख्य उद्देश्य पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया को त्रुटिरहित और व्यवस्थित बनाना है। बोर्ड ने सभी संबंधित स्कूलों से अपील की है कि वे तकनीक का सही उपयोग करते हुए पारदर्शिता के साथ डेटा अपलोड करें ताकि परिणामों की घोषणा में कोई बाधा न आए।
संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ
नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …








