Home देश-दुनिया संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली के पूर्व ,संसद, उदित राज, रमेश कुमार, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं विधायक सुरेश कुमार, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, पठानिया, जी पी पावर, नरेश लकड़, अनूप शौकीन, राय सिंह मान, चौधरी ईश्वर सिंह व विजय कुमार भारती सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव साझा किए और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ, उदित राज ने कहा,
“कांग्रेस का संगठन हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हम हर कार्यकर्ता को जोड़ते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बना रहे हैं। जब संगठन मजबूत होगा, तभी हम जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठा पाएंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकेंगे।”

वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाना है, जिससे आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को उठा सके।

बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

राहुल गांधी ने ट्रंप की ‘सभ्यता के अंत’ वाली टिप्पणी की निंदा की, परमाणु खतरों को बताया अस्वीकार्य

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अम…