Home व्यापार होर्मुज पर टेंशन हाई से कच्चा तेल उछला, ब्रेंट क्रूड का भाव 96.27 डॉलर प्रति बैरल
व्यापार - April 20, 2026

होर्मुज पर टेंशन हाई से कच्चा तेल उछला, ब्रेंट क्रूड का भाव 96.27 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम एशिया संकट के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लगभग बंद होने से कच्चा तेल में उबाल देखने को मिल रहा है। सोमवार को शरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड का भाव 6.5 फीसदी उछलकर 96.27 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 7.5 फीसदी की बढ़त के साथ 90 डॉलर प्रति बैररल पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई बाधित होने की आशंका के बीच अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। कारोबार के दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.20 डॉलर यानी 6.20 फीसदी की उछाल के साथ 89.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं,

ब्रेंट क्रूड भी 4.81 डॉलर यानी 5.32 फीसदी की बढत के साथ 95.19 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। इससे साफ है कि वैश्विक बाजार में तनाव का असर तेजी से दिखाई दे रहा है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार उतार-चढाव दखेने को मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…