अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे
वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने बुधवार को अचानक घोषणा की कि नौसेना सचिव जॉन फेलन अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में किसी सैन्य सेवा विभाग के प्रमुख के पद छोड़ने का यह पहला मामला है।
उनका इस्तीफा ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी नौसेना ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी कर रही है और युद्धविराम के बीच तेहरान से जुड़े जहाजों को निशाना बना रही है।
फेलन के स्थान पर नौसेना के अवर सचिव हंग काओ को कार्यवाहक नौसेना सचिव बनाया गया है। वह 25 वर्ष के युद्ध अनुभव वाले पूर्व नौसेना अधिकारी हैं और वर्जीनिया से सीनेट व प्रतिनिधि सभा के चुनाव लड़ चुके हैं।
फेलन का इस्तीफा पेंटागन में शीर्ष स्तर पर जारी फेरबदल की कड़ी माना जा रहा है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पहले ही कई वरिष्ठ जनरलों, एडमिरलों और रक्षा अधिकारियों को हटा चुके हैं।
फरवरी 2025 में नौसेना की शीर्ष अधिकारी एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी, वायुसेना के उप प्रमुख जनरल जिम स्लाइफ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल चार्ल्स ब्राउन जूनियर को भी हटाया गया था।
पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि फेलन ‘‘तत्काल प्रभाव से प्रशासन छोड़ रहे हैं।’’
फेलन ने सेना में सेवा नहीं की थी और न ही नौसेना प्रशासन में पूर्व में कोई भूमिका निभाई थी। ट्रंप ने उन्हें 2024 के अंत में नौसेना सचिव नामित किया था। वह ट्रंप के बड़े दानदाताओं में से एक रहे हैं।
नौसेना इस समय युद्ध के मोर्चे पर तैनात है। उसके तीन विमानवाहक पोत पश्चिम एशिया में तैनात हैं या वहां जा रहे हैं। साथ ही कैरेबियाई क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के अभियान में भी उसकी बड़ी भूमिका है।
नए कार्यवाहक सचिव हंग काओ वियतनाम से बचपन में अमेरिका आए थे। उन्होंने कोविड-19 टीकों की अनिवार्यता और सेना में विविधता, समानता एवं समावेशन नीतियों का विरोध किया था। वह अमेरिकी नौसेना अकादमी से पढ़े हैं और इराक, अफगानिस्तान तथा सोमालिया में विशेष बलों के साथ सेवा दे चुके हैं।
यूनिकोड यहांपाकिस्तान को लश्कर और जैश जैसे आतंकवादी समूहों पर नकेल कसनी चाहिए: अमेरिकी सांसद
वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने पाकिस्तान से …







