Home व्यापार शेयर बाजारों में शुरुआती उतार-चढ़ाव, आईटी कंपनियों में लिवाली
व्यापार - May 29, 2026

शेयर बाजारों में शुरुआती उतार-चढ़ाव, आईटी कंपनियों में लिवाली

मुंबई, 29 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देख गया।
बीएसई का सेंसेक्स 120.71 अंक चढ़कर 75,988.51 अंक पर खुला और 76,220 अंक तक मजबूत हुआ। बाद में यह 75,841 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 124.67 अंक (0.16 प्रतिशत) ऊपर 75.992.47 अंक पर था। सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले पांच अंक नीचे 23,902.15 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 12.80 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त में 23,919.95 अंक पर रहा।

वृहत बाजार में तेजी रही। खास तौर पर आईटी कंपनियों में लिवाली देखी गई। बैंकिंग, फार्मा और रियलटी समूहों के सूचकांक भी फिलहाल मजबूत हैं। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन और एफएमसीजी समूहों ने बाजार पर दबाव बनाया है। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा के शेयर ऊपर है। इंफोसिस में तीन प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक चढ़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…