Home देश-दुनिया प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 08 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि सिंह ने राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा लोगों की सेवा की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वीरभद्र सिंह का लंबा राजनीतिक जीवन रहा जो प्रशासनिक और विधायी अनुभवों से भरा हुआ था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के हिमाचल प्रदेश के शिमला में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

पांच बार सांसद और नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

एनएसई 24 अप्रैल से निफ्टी नेक्स्ट 50 पर वायदा अनुबंधों की पेशकश करेगा

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बृहस्पतिवा…